Headlines

RAS की मुख्य परीक्षा 25 – 26 फरवरी को ही होगी

RAS

अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित RAS-2021 मुख्य परीक्षा का आयोजन पूर्व निर्धारित 25 एवं 26 फरवरी, 2022 को ही होगा। यह निर्णय फुल कमीशन की डॉ. जसवंत सिंह राठी की अध्यक्षता में हुई बैठक में किया गया।

आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. राठी ने बताया कि RAS परीक्षा का आयोजन सभी संभागीय मुख्यालयों पर दो पारियों में सुबह 9 से 12 तथा दोपहर 2 से 5 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर कोविड गाइडलाइन की पालना सुनिश्चित की जाएगी एवं अनुचित साधनों की रोकथाम के लिए समुचित उपाय किए जाएंगे।

डॉ. राठी ने कहा कि आयोग द्वारा जारी भर्ती परीक्षा कैलेंडर के अनुसार ही परीक्षाओं का आयोजन कराने का आयोग की ओर से यथासंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बैठक में विभिन्न सेवा नियम संशोधन संबंधी प्रकरणों पर भी चर्चा की गई। बैठक में सभी सदस्यगण एवं संयुक्त सचिव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *