Headlines

RPSC ने जारी किया RAS (प्री) -2021 का रिजल्ट, कट ऑफ मार्क्स रहे ज्यादा

अजमेर : राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारम्भिक) परीक्षा- 2021 का रिजल्ट परीक्षा के 24 दिन बाद ही शुक्रवार शाम को जारी कर दिया है। अभ्यर्थी रिजल्ट आयोग की वेबसाइट पर देख सकते हैं। RPSC की ओर से विभिन्न वर्गों के कट ऑफ मार्क्स भी जारी किए है।

आयोग द्वारा आरएएस प्री- 2021 परीक्षा का आयोजन 27 अक्टूबर को राज्य के समस्त जिला मुख्यालयों व उपखंड स्तर पर किया गया था। जिसमें 49.37 प्रतिशत उपस्थिति रही। इस परीक्षा में छह लाख से ज्यादा ने आवेदन किए, लेकिन परीक्षा में 3 लाख 20 हजार 34 परीक्षार्थी शामिल हुए।

अभ्यर्थी अपने नतीजे राजस्थान लोक सेवा आयोग की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in/ पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस बार कटऑफ ज्यादा रही है।

इस लिंक पर जाकर चेक करे रिजल्ट :- Click Karen 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *