Headlines

जयपुर-दिल्ली हाईवे पर रोडवेज व निजी बस में हुई जोरदार भिडंत, ड्राइवर की मौत

रोडवेज

जयपुर : रोडवेज बस और निजी बस के बीच में जयपुर-दिल्ली हाइवे पर प्रागपुरा में सोमवार सुबह जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में रोडवेज बस ड्राइवर की मौत हो गई और 15 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को कोटपूतली के बीडीएम अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों बसों को क्रेन मंगवाकर तुरंत सड़क से हटवाया।

यह हादसा कोटपूतली से आगे प्रागपुरा में सोमवार सुबह हुआ। रोडवेज बस हरिद्वार से अजमेर जा रही थी। रोडवेज बस के आगे निजी बस चल रही थी। इसी समय अचानक निजी बस ने हाइवे पर ही ब्रेक लगा दिए। पीछे चल रही रोडवेज बस अनियंत्रित हो गई और टकरा गई। लोग वाहनों को रोक कर निकल कर पहुंचे। रोडवेज बस ड्राइवर की इस हादसे में मौत हो गई। वहीं आगे बैठी दो सवारी भी गंभीर घायल हो गए।

रोडवेज

हादसे से बस सवारियां घबरा उठी

दोनों बसों के टकराते ही बस में बैठी सवारियां घबरा उठी। सुबह का समय होने के कारण अधिकतर सवारियां सो रही थी। लोग हादसे को देखकर रुक गए और मदद करने में जुट गए। लोग घबरा कर बस से बाहर निकल कर आने लगे। लोगों ने घायल हुई सवारियों को एक-एक कर बाहर निकाला। हाईवे पेट्रोलिंग की टीम व दो थानों से पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंच गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि निजी बस भी पीछे से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। निजी बस में बैठी सवारी भी घायल हुई। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों काे कोटपूतली बीडीएम अस्पताल पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *