Headlines

कामां और डीग में बढ़ती धर्मांतरण, आपराधिक एवं आतंकवादी घटनाओं की गूंज राज्य विधानसभा में गूंजी

बजट

जयपुर : राज्य विधानसभा में आज बृज क्षेत्र में हो रहे धर्मान्तरण, सामूहिक बलात्कार की घटनाओं, गोहत्या व मंदिरों को तोड़ मस्जिदों के निर्माण आदि की गूंज सुनाई दी। भाजपा के मदन दिलावर ने तो कामां और डीग आदि क्षेत्र में आतंकवादियों की पनाहगार बताकर सदन में सनसनी पैदा कर दी। दिलावर की ओर से लगाए गए इन आरोपों पर सदन में भी हंगामा भी हुआ। सत्ता पक्ष के मंत्रियों संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल व शिक्षा राज्य मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा आदि ने उनके आरोपों का विरोध करते हुए कहा कि हिन्दू-मुस्लिम कर क्या हासिल करना चाहते हैं।

दिलावर ने शून्यकाल में इस मामले में बोलते हुए कहा कि कृष्ण की लीला स्थली धीरे-धीरे अपराध और आतंक स्थली इनती जा रही है। मेव क्षेत्र के होते विस्तार पर उन्होंने कहा कि गायों को काटना तो आम बात है। यहां सामूहिक बलात्कार की शिकार नाबालिक बच्चियों को बना भय का वातावरण पैदा किया जा रहा है जिसके चलते बहुत से गांव हिन्दू विहिन हो गए है तथा कई गांव ऐसे है जिनमें एक-दो परिवार ही बचे हैं। जबरन धर्म परिवर्तन की घटनाएं भी हो रही पर मुकदमे दर्ज होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने स्थानीय विधायक पर मामलों को दबाने के भी गंभीर आरोप लगाए। दिलावर ने कहा कि इन गतिविधियों को तत्काल प्रभाव से रोका जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *