जयपुर। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने आज साफ कर दिया कि रीट की परीक्षा(REET Exam) 20 जून को करवाया जाना संभव नहीं है। अभी कोरोना से प्रदेश की जनता को बचाने की हमारी प्राथमिकता है और उसी में पूरा प्रशासनिक अमला लगा हुआ है।
डोटासरा ने आज मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि कोरोना के कारण जो हालात बने है उससे उबरना पहले जरूरी है। दूसरा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ईडब्ल्यूएस वालों को इस परीक्षा में नियमानुसार अनुमति भी देनी है। ये सब कार्य अभी अधूरे पड़े है। जैसे ही कोरोना से बना वातावरण ठीक होगा रीट की परीक्षा भी करवाएंगे।
उल्लेखनीय है कि पहले 25 अप्रैल को रीट परीक्षा(REET Exam) होनी थी ईडब्ल्यूएस के मसले को लेकर रीट परीक्षा को स्थगित कर 20 जून की तिथि घोषित की गई थी, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के आ जाने से बने हालातो के कारण 20 जून की परीक्षा को भी रद्द करना पड़ रहा है। हालांकि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से इसकी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है
