Headlines

प्रदेश में कोरोना के सक्रिय रोगियों की संख्या 2 लाख पार

Number of active corona patients crosses 2 lakhs in the state
  • 17921 नए संक्रमित रोगी, 159 लोगों की हुई मौत
  • 16880 हुए रिकवर, 5 जिलों में ज्यादा संक्रमण

जयपुर। कोरोना की दूसरी लहर में राजस्थान में भी संक्रमित रोगियों का आंकड़ा दो लाख को पार कर 2 लाख 189 पर पहुंच गया। प्रदेश में आज भी कोरोना संक्रमित 159 लोगों की मौत हुई है। राज्य में आज 17921 नए संक्रमित रोगी मिले। जयपुर,जोधपुर,उदयपुर, अलवर और कोटा पांच जिले ऐसे हैं जहां संक्रमण सबसे ज्यादा है। कोटा व अलवर फिर से पिक पर आ गए। हालांकि संतोष की बात यह है कि आज भी 16880 संक्रमित रिकवर हो अपने घर पहुंचे।

इस बीच जयपुर में 3402, जोधपुर में 2238, अलवर में 1207, उदयपुर में 1202,कोटा में 1147,सीकर में 602 संक्रमित मिले ,जबकि कई जिलों में संक्रमण का ग्राफ तेजी से गिरा है। कल से 15 दिन के सम्पूर्ण लॉक डाउन से उम्मीद की जा रही है कि संक्रमण पर काफी हद तक काबू पाया जा सकेगा। सरकार ने इसके लिए पुलिस प्रशासन को कड़ी सख्ती के निर्देश दिए है। बिना काम घर के बाहर टहलने वालो की घरपकड़ को कहा गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *