जयपुर : राजस्थान में पेट्रोल-डीजल के रेट रोजाना रिकॉर्ड तोड़ (Record Breaking Oil Rates) रहे हैं। तेल कंपनियों ने मंगलवार को फिर पेट्रोल पर 24 पैसे और डीजल पर 27 पैसे बढ़ा दिए है। जयपुर में भारत पेट्रोलियम का सामान्य पेट्रोल 100 रुपए पर पहुंच गया। वहीं इंडियन ऑयल के रेट 99.92 रुपए हैं। पेट्रोल के साथ-साथ डीजल भी सौ रुपए पहुंचने के करीब है। चुनाव परिणाम की घोषणा होने के बाद मई के महीने में 13 बार रेट बढ़ाए जा चुके हैं।
श्रीगंगानगर में सबसे अधिक
राजस्थान में श्रीगंगानगर में सबसे अधिक पेट्रोल के रेट हैं। श्रीगंगानगर में सामान्य पेट्रोल 104.42, बाडमेर में 101.59, सवाई माधोपुर में 101.48, उदयपुर में 100.72, अलवर में 100.67, दौसा में 100.40, नागौर में 101.43, सीकर में 100.86, झुंझुनूं में 101.17 रुपए प्रति लीटर के भाव बिक रहा है। कोटा में 99.50, चितौडगढ़ में 99.66, अजमेर में 99.63 रुपए तक कीमत पहुंच चुकी है।
