Headlines

RAS भर्ती परीक्षा प्रकरण: भाजपा कार्यकर्ताओं ने डोटासरा का फूंका पुतला

जयपुर: राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) भर्ती परीक्षा प्रकरण में फंसे शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा का शनिवार को जयपुर के बड़ी चौपड़ और राजापार्क क्षेत्र में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका। RAS भर्ती परीक्षा में अपने परिचितों को इंटरव्यू में लाभ पहुंचाकर उनका सलेक्शन करवाने के आरोपों के चलते यह प्रदर्शन किया गया। शहर भाजपा के नेतृत्व में राजापार्क और जौहरी बाजार मंडल की ओर से बड़ी चौपड़ पर प्रदर्शन किया। इसमें पूर्व विधायक मोहनलाल गुप्ता के अलावा जयपुर शहर जिला महामंत्री सरदार कुलवंत सिंह, उपाध्यक्ष अजय पारीक, मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा और शहर महिला मोर्चा अध्यक्ष अनुराधा माहेश्वरी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रदर्शन से पहले कार्यकर्ताओं ने डोटासरा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और शिक्षामंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि ये उन अभ्यर्थियों के साथ धोखा है जो कड़ी मेहनत करके परीक्षा पास तो कर लेते है, लेकिन ऐसे लोगों के कारण इंटरव्यू में रह जाते है, जो मंत्रियों की सिफारिश के चलते अफसर बन जाते हैं। उन्होंने राज्य सरकार से इस मामले की जांच करवाने और RAS भर्ती परीक्षा में इंटरव्यू प्रक्रिया को खत्म करने की भी मांग की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *