नई दिल्ली: कोरोना की वजह से लंबे समय से 50 प्रतिशत क्षमता के साथ चल रही मेट्रो (Delhi Metro) अब फिर पुराने अंदाज में नजर आएगी। केजरीवाल सरकार ने फैसला लिया है कि 26 जुलाई से 100 प्रतिशत क्षमता के साथ मेट्रो को चलाया जाएगा।
दिल्ली में 100% क्षमता से चलेगी मेट्रो
- अनलॉक प्रक्रिया के तहत 26 जुलाई सुबह 5 बजे से दिल्ली में 100% क्षमता के साथ मेट्रो को चलाया जाएगा।
- सिनेमाघर, थियेटर, मल्टीप्लेक्स भी 50% क्षमता के साथ खुलेंगे।
- शादी समारोह में 50 की जगह 100 मेहमान शामिल हो पाएंगे, वहीं अंतिम संस्कार में भी 100 लोगों को आने की मंजूरी रहेगी।
- इसके अलावा कुछ शर्तों के साथ स्पा को खोलने की भी इजाजत दे दी गई है।
- स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स और स्टेडियम को खोलने का फैसला पहले ही लिया जा चुका है, लेकिन अभी दर्शक वहां नहीं जा सकते हैं।
- रेस्टोरेंट में भी अब लोग खाने का लुत्फ उठा सकते हैं, लेकिन क्षमता सिर्फ 50 प्रतिशत रखी गई है।
डीटीसी और क्लस्टर बसों पर ऐलान
इस बार अनलॉक के तहत मेट्रो के साथ डीटीसी बसों को लेकर भी बड़ा ऐलान किया गया है। बताया गया है कि डीटीसी और क्लस्टर बसों में 100% क्षमता के साथ यात्रा करने की इजाजत रहेगी। इससे पहले भी सरकार ने जिम से लेकर बाजार खोलने की अनुमति दे रखी है, अब उन्हीं रियायतों को बढ़ाते हुए दिल्ली मेट्रो को भी 100% क्षमता के चलाने की अनुमति दे दी गई है।
इन पर रहेगी पाबंदियां
- स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे, अभी खोलने पर कोई फैसला नहीं लिया गया है।
- ऑनलाइन क्लास के जरिए छात्रों को पढ़ाया जाएगा।
- इसके अलावा अभी किसी भी तरह की सोशल गैदरिंग पर भी रोक रहेगी।
