जयपुर। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा आज मृतक रोडवेज कर्मियों के 23 आश्रितों को परिचालक, लिपिक, आर्टिजन, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पदों पर नियुक्ति दी गई। राजस्थान रोडवेज के सीएमडी संदीप वर्मा ने बताया कि मानवीयता के आधार पर 5 वर्ष से ज्यादा अवधि पार मामलों में शिथिलता देकर आज 23 मृतक आश्रितों को और नियुक्त दी गई है। मृतक रोडवेजकर्मी आश्रितों को 6 परिचालक, 7 कनिष्ठ सहायक, 2 आर्टिजन, 8 चतुर्थ श्रेणी के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति दी गई। जिससे कोरोना काल में मृतक रोडवेज कर्मियों के परिवार को सम्बल मिले और अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें।
रोडवेज सीएमडी ने यह भी बताया कि माह जुलाई 34, अगस्त-2021 में 61 एवं सितम्बर में 78 तथा अक्टुबर माह 40 तथा नवम्बर माह में 27, दिसम्बर माह में 45 तथा जनवरी माह में 23 कुल 308 मृतक आश्रितों को पॉच वर्ष से अधिक अवधि के मामलों में षिथिलता देकर 85 परिचालक, 96 कनिष्ठ सहायक, 6 सहायक यातायात निरीक्षक, 01 संगणक, 19 आर्टिजन, 4 चालक, 93 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, 4 उप भण्डार निरीक्षक के पदों पर नियुक्ति दी जा चुकी है।
