Headlines

शौर्य चक्र विजेता के साथ पुलिस का अत्याचार दुर्भाग्यपूर्ण : डॉ. किरोड़ी

किरोड़ी

जयपुर। राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने आरोप लगाया है कि शौर्य चक्र विजेता असिस्टेंट कमांडेंट विकास जाखड़ को पुलिस ने बर्बर रवैया अपनाते हुए गिरफ्तार किया है। भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों से आहत जाखड़ लोकतांत्रिक तरीके से धरना देना चाहते थे, लेकिन उनके सम्मान का जरा भी ख्याल नहीं रखा गया।

डॉ. मीणा ने कहा कि शहीद स्मारक पर शांतिपूर्वक धरने पर बैठे बेरोजगारों पर लाठीचार्ज सरकार के युवाओं के खिलाफ अत्याचार की निशानी है। युवा पीढी इस अत्याचार का समय आने पर माकूल जवाब देगी। इस सरकार के ताबूत में आखिरी कील युवा ही ठोकेंगे। सरकार उस हर कदम से घबराती है जो उसके संरक्षण में चल रहे नकल गिरोह को बेनकाब करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *