Headlines

राजस्थान विधानसभा : गौपालन मंत्री के जवाब से नाराज बीजेपी विधायकों का वॉकआउट

https://images.bhaskarassets.com/thumb/512x0/web2images/521/2022/03/04/fmrbsx3aiaat309_1646376184.jpg

जयपुर : राजस्थान विधानसभा में गौशालाओं की योजना से जुड़े सवाल पर गौपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया के जवाब से असंतुष्ट बीजेपी विधायकों ने प्रश्नकाल के आखिर में सदन से वॉकआउट ​किया। इससे पहले गौपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया ने कहा कि नंदीशाला खोलने की योजना पर काम शुरू हो गया है। बीजेपी राज में तो केवल घोषणा ही हुई थी। इस पर नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने गौपालन मंत्री से कहा कि क्या आप भी हमारी तरह विपक्ष में बैठना चाहते हो क्या? इस जवाब का तो मतलब ही नहीं है। इस पर मंत्री भाया ने कहा कि बीजेपी राज में नंदीशाला योजना की केवल घोषणा की, हम इसे पूरा कर रहे हैंं। कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर नहीं है। मंत्री के जवाब से नाराज बीजेपी ने सदन से वॉकआउट किया। इसके बाद गौपालन मंत्री भाया ने कहा कि नंदी गौशाला अब जिला और पंचायत स्तर के बाद ग्राम पंचायत स्तर तक ले जाएंगे, इसी बजट में घोषणा हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *