Headlines

प्रेस प्रीमियर क्रिकेट लीग-2022 : फर्स्ट इण्डिया एवं महानगर टाइम्स की लगातार दूसरी जीत

क्रिकेट

जयपुर। पिंकसिटी प्रेस क्लब की और से आयोजित प्रेस प्रीमियर क्रिकेट लीग-2022 में सोमवार को फर्स्ट इण्डिया बनाम दैनिक नवज्योति के बीच खेला गया। जिसमें फर्स्ट इंडिया ने नवज्योति को शिकस्त दी। वहीं दूसरा मैच महानगर टाइम्स बनाम प्रेस क्लब वॉरियर्स के बीच खेला गया, जिसमें महानगर ने जीत दर्ज की। प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश मीणा ने टॉस करवाते हुए पत्रकार खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

WhatsApp Image 2022 03 07 at 11.20.55 PM 1

क्लब महासचिव रामेन्द्र सोलंकी ने बताया कि जिसमें फर्स्ट इण्डिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ऑवर में 6 विकेट पर 217 रन बनाए, लक्ष्य का पीछा करने उतरी दैनिक नवज्योति की टीम मात्र 128 रन नही बना सकी। फर्स्ट इण्डिया ने 89 रन के बड़े स्कॉर से मैच जीता। फर्स्ट इण्डिया के गजराज को टर्नामेण्ट में दूसरी बार मैन ऑफ द मैच चुना गया। गजराज ने 4 ऑवर में 24 रन देकर 3विकेट पर बल्लेबाजी करते हुए 25 रन का योगदान किया।

WhatsApp Image 2022 03 07 at 11.20.54 PM

वहीं दूसरा मैच महानगर टाइम्स बनाम प्रेस क्लब वॉरियर्स में खेला गया। महानगर टाइम्स ने पहले खेलते हुए 18.2 ऑवर में 150 रन बनाएं। जबाब में प्रेस क्लब वॉरिसर्य की टीम ने निर्धारित 20ऑवर खेलते हुए 9 विकेट पर 137 रन बना सकी। महानगर टाइम्स ने 13 रन से मैच जीता। महानगर टाइम्स से इन्द्र को मैन ऑफ द मैच चुना गया। लीग के दौरान मंगलवार को के.एल.सैनी स्टेडियम में सुबह 9 बजे दैनिक भास्कर बनाम सच बेधडक दोपहर 12.30 बजे फर्स्ट इण्डिया बनाम रीजनल मीडिया का मैच होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *