जयपुर। कांग्रेस में एक तरफ आपसी कलह चरम पर है तो दूसरी तरफ इन सबकी परवाह किए बिना मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दो माह के सियासी क्वारंटाइन में रहते हुए स्थानीय निकायों में धड़ाधड़ सहवृत पार्षद के रूप में कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां करने में लगे हैं।
आज प्रदेश के 31 निकायों में 167 को सहवृत पार्षद के रूप में नियुक्ति दी गईं। इससे पहले अभी हाल में 33 निकायों में 196 को नियुक्ति के आदेश निकाले थे। स्थानीय निकायों में अपनों को ज्यादा से ज्यादा नियुक्ति दे राजी करने के फार्मूले के तहत कानून में भी संशोधन करवाया था। अब पालिकाओं में चार के स्थान पर 6, नगर परिषद में 6 की जगह 8 और निगम में 12 सहवृत पार्षद नियुक्त सरकार कर सकती हैं।
