Headlines

Petrol Diesel Price Rajasthan: पेट्रोल-डीजल के दाम में तेजी से बढ़ोतरी

जयपुर: तेल कंपनियों ने सप्ताह के पहले दिन से ही पेट्रोल और डीजल दोनों ही ईंधन (Petrol Diesel Price Rajasthan) के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। कोरोना जैसी महामारी के दौर में भी पेट्रोल डीज़ल के दाम में तेजी आ रही है। महंगाई की पटरी पर पेट्रोल-डीजल तेज रफ्तार से दौड़ रहा है।

आज राजधानी जयपुर में पेट्रोल 29 पैसे और डीजल भी 94.57 29 पैसे महंगा हो चूका है। सबसे महंगा राजस्थान में श्री गंगानगर में पेट्रोल 105.51 Rs और डीजल 98.36 Rs पहुंच चूका है

तेल कंपनियों ने 35 दिन से पेट्रोल डीजल के दाम में वृद्धि हो रही है। पिछले 35 दिन में पेट्रोल 5.11 रुपए प्रति लीटर और डीजल 5.90 रुपए प्रति लीटर बढ़ चुका है। पेट्रोल के दाम 101 को पार करते हुए 101.88 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच चूका हैं।

वहीं डीज़ल की प्राइस भी 95 रुपए के पार यानी 95.10 रुपए प्रति लीटर तक आ गया है। दरअसल, केंद्र सरकार सेंट्रल एक्साइज और राज्य सरकार वैट के रूप में पिछले 14 महीने में कई बार वृद्धि कर चूका हैं।

हालांकि राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel Price Rajasthan) में 2 फ़ीसदी की वैट में राहत भी दी थी लेकिन उसका भी कोई तर्क नहीं निकला।

देश की राजधानी में पेट्रोल 95 रुपये पार

आज दिल्ली में पेट्रोल 28 पैसे प्रति लीटर और डीजल 27 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा देखने को मिला है। दिल्ली में पेट्रोल 95.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.22 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच चूका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *