कोलकाता: पश्चिम बंगाल में ओएसडी के पदों को लेकर राज्यपाल जगदीप धनखड़(Governor West Bengal Jagdeep Dhankhar) और तृणमूल कांग्रेस(TMC ) की सांसद महुआ मोइत्रा आमने सामने हैं। महुआ मोइत्रा ने कहा है कि ‘अंकल जी’ अपने पूरे गांव और खानदान को राजभवन में ले आए हैं। मोइत्रा के इस दावे पर अब राज्यपाल धनखड़ ने जवाब दिया है। राज्यपाल ने कहा है कि ओएसडी के पदों पर कोई भी मेरा करीबी रिश्तेदार नहीं है। सभी लोग अलग-अलग जाति से हैं।
Read More: राज्यपाल धनखड़ को महुआ मोइत्रा ने अंकलजी कहा,राजभवन में पूरा खानदान लाने का आरोप
राज्यपाल धनखड़ ने क्या कहा ?
राज्यपाल धनखड़ ने ट्वीट किया, ‘’महुआ मोइत्रा ने ट्वीट के माध्यम से मीडिया में कहा कि राजभवन में व्यक्तिगत स्टॉफ में कार्य करने वाले लोगों में रिश्तेदारों को नियुक्त किया गया है, जो पूरी तरह से गलत है।’’ उन्होंने कहा, ‘’ओएसडी तीन राज्यों से हैं और सभी चार अलग अलग जातियों से संबंध रखते हैं। इनमें से कोई भी परिवार या फिर करीबी रिश्तेदार का हिस्सा नहीं है। वे चार लोग न तो मेरी जाति के हैं और न ही मेरे राज्य से हैं।’’
Assertion @MahuaMoitra in tweet & Media that six coterminous appointee OSDs in personal staff are relatives is FACTUALLY WRONG.
OSDs are from three states and belong to four different castes.
None of them is part of close family. Four of them are not from my caste or state.
— Governor West Bengal Jagdeep Dhankhar (@jdhankhar1) June 7, 2021
