Headlines

पटवारी भर्ती परीक्षा को हाईकोर्ट में चुनौती

पटवारी भर्ती

जयपुर: REET के बाद अब पटवारी भर्ती भी सवालों के घिरे में हैं। पटवारी भर्ती परीक्षा-2021 में लगभग आधा दर्जन प्रश्नों के उत्तर अभ्यर्थियों के सही हैं,जबकि बोर्ड ने उन्हें गलत माना है। परिणाम को लेकर हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। याचिका में हाईकोर्ट के फैसला आने तक भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाने की गुहार की गई है। जोधपुर के ओसिया निवासी अभ्यर्थी ओम प्रकाश की ओर से अधिवक्ता रामप्रताप सैनी के द्वारा याचिका दायर की गई है।

राजस्थान हाईकोर्ट में सर्विस मैटर केस के एक्सपर्ट एडवोकेट रामप्रताप सैनी ने बताया कि पटवारी परीक्षा और परिणाम में बड़े स्तर पर धांधली हुई है। इससे 10 लाख से ज्यादा कैंडिडेट के भविष्य पर संकट आ गया है। बिना कैटेगरी वाइज मेरिट लिस्ट निकाले ही रिजल्ट जारी कर दिया गया। नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया में धांधली हुई है। इसमें किसी तरह की पारदर्शिता नहीं अपनाई गई। कुछ विशेष बैच के अभ्यर्थियों का सिलेक्शन ज्यादा किया गया है।

याचिका में बताया गया है कि 24 अक्टूबर 2021 को पटवारी भर्ती परीक्षा दी थी। पटवारी भर्ती परीक्षा-2021 का परिणाम 25 जनवरी 2022 को जारी किया गया। परिणाम में मेरिट नंबर नहीं दर्शाए गए और अभ्यर्थियों के अंक भी नहीं बताए गए। किस पारी के कितने अभ्यर्थी चयनित हुए यह भी नहीं बताया गया है। इसके साथ ही अभ्यर्थी की ओर से दायर याचिका में बताया गया है कि मेरे द्वारा तीन प्रश्नों का सही जवाब दिया गया तो भी भर्ती बोर्ड ने उन्हें गलत माना है।

1643513971
एडवोकेट रामप्रताप सैनी
मामले की सुनवाई इसी सप्ताह होने की संभावना

याचिका में कहा गया है कि एक्सपर्ट की रिपोर्ट को वेबसाइट पर अपलोड नहीं किया गया है। बोर्ड ने प्रारंभिक उत्तरकुंजी में तीन प्रश्नों के जवाब सही माने हैं परन्तु अंतिम उत्तरकुंजी में उन्हीं तीन प्रश्नों के जवाब गलत माने हैं। अदालत में अधिवक्ता रामप्रताप सैनी प्रार्थी पक्ष की पैरवी करेंगें। हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई इसी सप्ताह होने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *