Headlines

वैश्विक महामारी तथा लोकतंत्र के समक्ष चुनौतियों पर विधानसभा में एक दिवसीय सेमीनार 16 जुलाई को

विधानसभा

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में वैश्विक महामारी तथा लोकतंत्र के समक्ष चुनौतियों पर एक दिवसीय सेमिनार 16 जुलाई को होगी। राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ राजस्थान शाखा के तत्वावधान में आयोजित सेमिनार दो सत्रो में होगी।
राजस्थान विधानसभा के सचिव प्रमिल कुमार माथुर ने बताया की उद्घाटन सत्र शुक्रवार 16 जुलाई को प्रातः 11ः00 बजे आरम्भ होगा।

इस सत्र के मुख्य अतिथि भारत सरकार के पूर्व वित्त मंत्री एवं सांसद पी. चिदम्बरम होंगे। सत्र को राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डाॅ. सी.पी. जोशी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चन्द कटारिया और राजस्थान शाखा के सचिव संयम लोढ़ा सम्बोधित करेंगे। माथुर ने बताया कि मध्यान दो बजे से आयोजित समापन सत्र के मुख्य अतिथि सांसद डाॅ. विनय सहस्त्रबुद्धे होंगे। राज्य के सभी विधायक गण ,पूर्व विधायक गण और गणमान्य नागरिक इस सेमिनार में भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *