Headlines

नर्सेज के साप्ताहिक रक्तदान में नर्सिंग कर्मियों ने लिया भाग

Nursing personnel participated in the weekly blood donation of nurses

जयपुर । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 3 मई से अनवरत जारी साप्ताहिक रक्तदान शिविर(Blood Donation) के आज चौथे दिन मोनार्क ब्लड बैंक में 43 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।

राजस्थान टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष मिथलेश टांक ने बताया कि आज का रक्तदान व प्लाज़्मा दान कार्यक्रम ऊर्जा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ बी डी कल्ला के मुख्य आतिथ्य व तिजारा विधायक संदीप यादव की अध्यक्षता में वर्चुअल मीट के माध्यम से सम्पन्न हुआ ।

TNAI राजस्थान के महासचिव डॉ योगेश यादव व राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष खुशीराम मीना ने बताया कि आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष ने नर्सेज की तारीफ करते हुए रक्तदान शिविर को आज कोरोना जैसे हालातों में मील के पत्थर के समान बताया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *