NSUI ने राहुल गांधी के जन्म दिन पर किया रन फ़ॉर लंग्स का आयोजन

जयपुर। NSUI ने राहुल गांधी के जन्म दिन पर आज प्रातः अल्बर्ट हॉल से रन फ़ॉर लंग्स का आयोजन किया। उत्तम स्वास्थ्य का संदेश देने के लिए आयोजित एनएसयूआई की इस दौड़ को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, सरकारी मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी,परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, खेल मंत्री अशोक चाँदना, NSUI प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ शुरू करने से पूर्व देश के गौरव फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह को दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *