Headlines

अब 10वी बार कीमतों में इजाफा : ऑयल कंपनियों ने की पेट्रोल 88 और डीजल पर 82 पैसे की बढ़ोतरी

पेट्रोल

जयपुर : पेट्रोलियम-गैस कंपनियों ने आज फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा किया है। राजस्थान में पेट्रोल पर 88 और डीजल पर 82 पैसे की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के बाद जयपुर में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 114.95 रुपए, जबकि डीजल 98.06 रुपए हो गई। बढ़ी हुई कीमतें आज सुबह 6 बजे से लागू हो गई। ।

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद अब तक 10 बार कीमतों में इजाफा किया जा चुका है। देश में 22 मार्च से अब तक 10 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए जा चुके है और तब से अब तक पेट्रोल 7 रुपए और डीजल 6.53 रुपए महंगा हो गया। उत्तर भारत के कई बड़े शहरों की तुलना जयपुर से करें तो यहां अब भी सबसे ज्यादा पेट्रोल-डीजल की कीमतें है। जम्मू, लेह, शिमला, चंडीगढ़, लखनऊ, दिल्ली, गुड़गांव, नोएडा समेत तमाम शहरों के मुकाबले जयपुर में पेट्रोल 5 रुपए से लेकर 14 रुपए तक का अंतर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *