जयपुर। राजस्थान कोरोना की दूसरी लहर से राहत की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। आज कोरोना पॉजिटिव के 904 ही केस आए, जबकि 3854 लोग ठीक होकर घर गए। इसके चलते एक्टिव केसों का आंकड़ा 18575 रह गया।
राज्य में केवल जयपुर ही है जहां सौ से अधिक 169 मामले आये बाकी 32 जिलों में संख्या सौ से नीचे ही रही। कुछ जिलों में तो 5 से 7 मामले ही आए। मृतको की संख्या भी 25 ही रही।

