Headlines

सादुलपुर में खुलेगा जलदाय विभाग का नवीन खण्ड कार्यालय

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चूरू जिले के सादुलपुर में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के नवीन खण्ड कार्यालय तथा इसमें 8 नवीन पदों के सृजन की मंजूरी दी है।

प्रस्ताव के अनुसार वर्तमान में तारानगर खण्ड के अधीन कार्यरत उपखण्ड कार्यालयों का पुनर्गठन कर इनमें से 2 उप खण्ड कार्यालय (ग्रामीण उपखण्ड एवं शहरी उपखण्ड सादुलपुर) को नवीन खण्ड कार्यालय सादुलपुर के अधीन किया जाएगा। साथ ही इस कार्यालय के लिए अधिशाषी अभियंता, सहायक अभियंता, कनिष्ठ लेखाकार, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ सहायक, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का एक-एक तथा कनिष्ठ सहायक के दो नवीन पद सृजित किए जाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *