जयपुर। रालोपा संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि नीट परीक्षा -2021 का पर्चा लीक परीक्षा आयोजित करवाने वाली एजेंसी व राज्य के अन्य जिम्मेदारो की मिलीभगत के बिना असम्भव है। बेनीवाल ने यहां जारी बयान में कहा कि जिस तरह आये दिन परीक्षाओं के पेपर आउट हो रहे है और परीक्षाओं में अव्यवस्था का आलम है उससे मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों के सपने चकनाचूर होते है।
उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी जिम्मेदार है उसकी कड़ी उन लोगो से भी जुड़े होने की संभावना है जो जिम्मेदार ओहदे पर बैठे है। इसलिए मामले की जांच राज्य के बाहर की एजेंसी या सीबीआई से करवाने की जरूरत है,क्योंकि भर्ती परीक्षाओं को आयोजित करवाने वाली संस्थाओं पर आम जन का भरोसा उठने लग गया है ।
शासन की नीति व परिवहन विभाग की अव्यवस्थाएं पड़ी भारी
सांसद ने कहा जिस तरह सरकार ने कोविड का हवाला देकर गृह क्षेत्र से 500 किलोमीटर दूर सेंटर दिए और परीक्षा देने के लिए समुचित बसे भी नही लगाई जिससे अभ्यर्थियो के सामने संकट खड़ा हो गया। कई अभ्यर्थियो की दुर्घटना में जाने चली गई। ऐसे में परीक्षाओं के आयोजन की व्यवस्थाये भी फैल नजर आई।
