जयपुर : आरएलपी संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल जयपुर में सीकर रोड़ स्थित मणिपाल अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने गुर्जर समाज के वरिष्ठ नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी। सांसद बेनीवाल ने बैसला के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस अवसर पर कर्नल के पुत्र विजय सिंह बैंसला व उनके परिजन मौजूद रहे। सांसद बेनीवाल ने चिकित्सको से कर्नल बैसला के चल रहे इलाज को लेकर भी चर्चा की व उनके बेहतर से बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। सांसद हनुमान बेनीवाल एक घंटे से अधिक समय तक अस्पताल में रुके रहे।
