Headlines

कोरोना के 24 घंटे में 185 नए केस, 4 जून के बाद पहली बार हालात विस्फोटक

जयपुर : देश में तीसरी लहर की आशंका के बीच राज्य की राजधानी जयपुर में हालात विस्फोटक होते जा रहे हैं। 24 घंटे में कोरोना के 185 नए केस सामने आए हैं। गत 4 जून के बाद पहली बार इतने ज्यादा संक्रमित मिले। 3 दिसंबर को सिर्फ 6 केस आए थे। तब से 26 दिनों में ही 31 गुना यानी 3083% पॉजिटिव बढ़ गए हैं। अभी कल ही CM गहलोत ने कोरोना की नई गाइडलाइन जारी की थी। इसे एक जनवरी से लागू करने का निर्णय लिया गया है। नए साल का जश्न मनाने की छूट दी गई। रात एक बजे तक लोग न्यू ईयर सेलिब्रेट कर सकेंगे। ऐसे में स्थिति और भी ज्यादा घातक हो सकती है।

दिसंबर से नए कोरोना मरीजों की संख्या में फिर अप्रत्याशित रूप से इजाफा होने लगा है। जयपुर सीएमएचओ से मिली रिपोर्ट को देखें तो गुरुवार को सबसे ज्यादा मामले मानसरोवर से मिले हैं। यहां एक दिन में 23 केस सामने आए हैं। पिछले 7 दिन की स्थिति देखें तो अकेले जयपुर में 481 से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं।

बिना लक्षण वाले मामले मिल रहे है ज्यादा

जयपुर में भले ही कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हों, लेकिन राहत की खबर ये है कि ज्यादातर मामले बिना लक्षण वाले हैं। जयपुर में 65 फीसदी टारगेट ग्रुप का वैक्सीनेशन हो चुका है। जयपुर जिले में कुल 50 लाख 8281 लोगों को वैक्सीन लगनी है, जो 18 साल या उससे ज्यादा उम्र के हैं। इनमें से 49 लाख 20,813 लोगों को वैक्सीन की कम से कम एक डोज लग चुकी है। 32 लाख 93,478 लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *