Headlines

मौसम विभाग का अलर्ट: इन जिलों में कल से बारिश के साथ गिर सकते है ओले

barish e1642695940808

जयपुर। राजस्थान में शुक्रवार से तीन दिन मौसम का मिजाज बदला नजर आएगा। मौसम विभाग ने फिर से बारिश- ओले गिरने की आशंका जताई है। जयपुर सहित 11 जिलों में बारिश का यह दौर कल से शुरू होगा, जो 23 जनवरी तक चलने की संभावना है।

मौसम विभाग केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा, बीकानेर, चूरू, गंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर जिलों में तेज बारिश व आकाशीय बिजली चमकने की आशंका हैं।

इन पांच जिलों में हो सकती है ओलावृष्टि

शनिवार को पूर्वी राजस्थान के जयपुर, झुंझुनूं, अलवर व सीकर और पश्चिमी राजस्थान में चूरू जिले में बारिश के साथ ओले गिरने की भी आशंका है। इसके अलावा करौली, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, टोंक, सवाईमाधोपुर व पश्चिमी राजस्थान में बीकानेर, चूरू, गंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर में तेज बारिश की संभावना है।

PRESS 20.01.22 page 001

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *