पिंकसिटी प्रेेस क्लब में पेड़ लगाकर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

पर्यावरण

जयपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यकारिणी ने पेड़ लगाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश मीणा के नेतृत्व में पत्रकारों, उनके परिजनों एवं बच्चों ने क्लब परिसर में पेड़ लगाएं और परिण्डे बांधे। वहीं बाल अभिरूचि शिविर में बच्चों ने ड्राईंग, पेंटिंग की क्लास में पेड़-पौधे, सूर्य, चन्द्रमा, पर्वत, जंगल, नदी, झरने व प्राकृतिक दृश्यों को उकेर कर पर्यावरण बचाने के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष मुकेश मीणा ने कहा कि शुद्ध-स्वस्थ पर्यावरण का मानव जीवन में बड़ा महत्व है। शुद्ध हवा, शुद्ध जल, समय पर वर्षा और प्राकृतिक आपदाओं का संबंध सीधा पर्यावरण से हैं। उन्होनें बच्चों को पर्यावरण बचाने एवं प्रकृति से जुड़ने का संदेश दिया।

पर्यावरण

क्लब महासचिव रघुवीर जांगिड़ ने बताया कि पर्यावरण दिवस पर पत्रकारों एवं शिविर में आए बच्चों ने कनेर, गुलाब, पाम, और अशोक पेड़ लगया। निर्भया स्क्वड ट्रेनर ने छायादार पौधे लगाएं। प्रशिक्षाणार्थी अर्व गुप्ता ने प्रेस क्लब परिसर में पक्षियों के लिए पानी का परिण्डा बांधा। उपस्थित सभी ने पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया। शिविर संयोजक अनिता शर्मा ने बताया कि शिविर के पांचवे दिन बच्चों को राजस्थानी नृत्य, कथक, वेस्टर्न डांस, योगा, क्राफ्ट मार्शल आर्ट, डाईंग पेंटिंग, नाटक अभिनय एवं श्रुतिलेख का प्रशिक्षण दिया। निर्भया टीम की ओर से बच्चों एवं महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे है।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष नीरज मेहरा, पूर्व उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा एवं कार्यकारिणी सदस्य राहुल भारद्वाज, पुष्पेन्द्र सिंह राजावत, संतोष शर्मा, महेश पारीक, दिनेश शर्मा, आयोजन समिति सदस्य दिनेश जोशी, दिनेश प्रधान, वरिष्ठ पत्रकार विमल सिंह तंवर, अभिषेक सिंह तंवर, हेमन्त थपलियाल, भारत पारीक, मुकेश जैन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *