Headlines

मेधावी छात्रा स्कूटी योजना: ईडब्ल्यूएस वर्ग की बेटियां भी चलाएगी स्कूटी

बीकानेर: पढ़ाई में होनहार स्टूडेंट्स को स्कूटी देने की योजना का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की गर्ल्स को भी मिलने वाला है। ईडब्ल्यूएस (EWS) का सर्टिफिकेट वाली गर्ल्स स्टूडेंट्स को काली बाई भील योजना के तहत स्कूटी देने के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने आवेदन मांगे हैं।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी ने बताया कि मेधावी स्टूडेंट्स की इस योजना के तहत गर्ल्स 31 अगस्त तक आवेदन कर सकती हैं। चयनित गर्ल्स को स्कूटी दी जायेगी। इस योजना के तहत हर जिले से एक तय संख्या में स्टूडेंट की मेरिट तय की जायेगी और उसी आधार पर स्कूटी मिलेगी। आवेदन करने वाली गर्ल्स को ही स्कूटी मिलेगी और आवेदन नहीं करने पर मेरिट से अधिक अंक होने के बाद भी स्कूटी नहीं दी जाएगी। ऐसे में होनहार गर्ल्स के परिवार की आय अगर डेढ़ लाख रुपए से कम है तो ईडब्ल्यूएस (EWS )का सर्टिफिकेट बनाना होगा। इसी सर्टिफिकेट के साथ आवेदन करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *