जयपुर : कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चुनावो को लेकर राजस्थान के चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी दी। डॉ. रघु शर्मा को गुजरात, दमन दीव, दादरा नगर हवेली का इंचार्ज बनाया गया है। वह गुजरात विधानसभा चुनावो में कमान सभालेंगे। रघु शर्मा को पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के गृह राज्य में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। पिछले चुनावो में यह जिम्मेदारी राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पास थी। गत दिनों डॉ. रघु शर्मा दिल्ली राहुल गांधी से मिलने गए थे और तभी उन्हें इस जिम्मेदारी के संकेत मिलने लग गए थे।

