जयपुर। राज्य के पुलिस बेड़े में बड़ा बदलाव करते हुए 232 आरपीएस के पदस्थापन व तबादले किये गए हैं। सूची में राजस्थान लोक सेवा आयोग से चयन के बाद प्रशिक्षण में चल रहे आरपीएस को जहां पदस्थापन मिला है, जबकि कुछ पुराने अधिकारियों को भी बदला गया है। पुलिस महानिदेशक कार्यालय से ये बड़ी पदस्थापन व तबादला सूची आज शाम जारी की गई।














