Headlines

LPG Price Hike: 6 महीने में 5वीं बार बढ़े रसोई गैस के दाम

LPG Price Hike: 6 महीने में 5वीं बार बढ़े रसोई गैस के दाम impact voice news

जयपुर: पेट्रोल-डीजल और खाद्य पदार्थ की कीमतों में बढ़ोतरी से महंगाई की मार झेल रही प्रदेश की जनता के लिए यह खबर झटका देने वाली है। वहीं अब गैस कंपनियों ने आज एक बार फिर से घरेलू और कॉमर्शियल सिलेंडर (LPG Price Hike) की कीमतें बढ़ा दी हैं। आज बढ़ी कीमतों के बाद घरेलू सिलेंडर 25.50 रुपये और कॉमर्शियल सिलेंडर 84 रुपये महंगा हो गया है।जयपुर में अब घरेलू सिलेंडर 813 की जगह 838.50 रुपये में मिलेगा। वहीं कॉमर्शियल सिलेंडर अब 1488.50 रुपये की जगह 1572.50 रुपये में मिलेगा। इससे पहले 1 अप्रेल को घरेलू गैस सिलेंडर 10 रुपये सस्ता हुआ था। जबकि कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 30 रुपये हुआ महंगा हुआ था।

इस साल गैस सिलेंडर की कीमतों में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि इस वर्ष के प्रारंभ में गैस कंपनियों ने गैस सिलेंडरों की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की थी। लेकिन उसके बाद जिस तरह की कीमतें लगातार उछाल रही है उससे आम उपभोक्ता की सांस ऊपर नीचे होने लग गई है। गैस कंपनियों ने इस वर्ष फरवरी माह में कीमतों में इजाफा करना शुरू किया था. अकेले फरवरी माह में ही गैस सिलेंडर के कीमतें तीन बार बढ़ा दी थी।

14 माह से बंद है सब्सिडी

केन्द्र सरकार की ओर से पिछले साल अप्रैल में लॉकडाउन लगाने के बाद रसोई गैस पर दी जाने वाली सब्सिडी को घोषित तौर पर रोक दिया। अप्रैल 2020 तक लोगों को रसोई गैस पर 147 रुपए की सब्सिडी मिली थी, लेकिन मई 2020 के बाद से अब तक एक रुपए सब्सिडी के नहीं दिए, जबकि मई 2020 से लेकर जून 2021 यानी 13 महीने के अंदर 255.50 रुपए प्रति सिलेंडर तक बढ़ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *