Headlines

कोरोना मरीजों की जान बचाने के लिए आया जीवन रथ

Life chariot came to save the lives of Corona patients

जयपुर: कोरोना महामारी में लोगों की मदद के लिए इन दिनों हर कोई अपने स्तर पर कोई न कोई मदद कर रहा है। कई भामाशाह अस्पतालों में ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर भेज रहे है और तो कई दवाईयां व अन्य उपकरण। मदद की इस पहल में कोरोना मरीजों की जान बचाने के लिए मेयर सौम्या गुर्जर ने जीवन रथ की शुरुआत की। मेयर ने अस्पताल पहुंचने वाले उन मरीजोे को बड़ी राहत दी है, जिन्हे अस्पताल में जगह नहीं होने के कारण वेटिंग एरिया में बैठना पड़ता है। ऐसे मरीजों के परिजनों को ऑक्सीजन सिलेण्डर की व्यवस्था करने में खासी परेशानी होती है। इसे देखते हुए मेयर ने जयपुरिया अस्पताल के बाहर ऑक्सीजन सपोर्ट वाली बस खड़ी करवाई है।

somya

मेयर ने खुद के खर्चे पर ये बस अस्पताल के बाहर खड़ी करवाई है, जिसमें 15 ऑक्सीजन सिलेण्डर और एक नर्सिंग स्टाफ है। इस बस में उन मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध करवाई जाएगी, जिनको अस्पताल में भर्ती के लिए इंतजार करना पड़ता है। मेयर ने इस बस का नाम “जीवन रथ’ रखा है।

 

मेयर ने बताया कि अक्सर मरीजों को एडमिट करने में देरी होने से एम्बुलेंस चालक हर घंटे के हजारों रुपए मरीज के परिजनों से वसूलते है। इसके अलावा कई बार ऑक्सीजन नहीं मिलने से मरीजों के परिजनों को भारी परेशानियां होती है, इसे देखते हुए अभी जयपुरिया अस्पतला के बाहर हमने यह जीवन रथ की सेवा शुरू की है। उन्होंने बताया कि इस बस में एक नर्सिंग स्टॉफ हमेशा उपलब्ध रहेगा, जो इसमें आने वाले मरीजों की देखभाल करेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *