जोधपुर: जिले के सरकारी हॉस्पिटल में काम कर रहे कर्मचारियों के ऊपर धमाके की आवाज के साथ छत का कुछ हिस्सा गिर पड़ा। दोनों कर्मचारियों को हल्की चोटें आई हैं। धमाका सुन अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। चारों तरफ मलबा बिखरा था। जोधपुर संभाग के सबसे बड़े हॉस्पिटल मथुरादास माथुर के ब्लड बैंक की यह घटना है।
ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. स्वर्णलता ने बताया कि छत गिरने की घटना दोपहर 12 बजे की है। कर्मचारी अश्विनी व हनवंत काम कर रहे थे। इसी दौरान धमाके के साथ आरसीसी की छत का बड़ा हिस्सा अश्विनी और हनवंत पर आ गिरा। सुप्रीटेंडेंट डॉ. विकास राजपुरोहित ने बताया कि कर्मचारियों का सीटी स्कैन करवाया गया। इसके साथ ही पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को छत सही करने के निर्देश दिए गए हैं। हादसे के दौरान परिसर में ही ब्लड डोनेशन का काम चल रहा था।
