Headlines

चिकित्सा मंत्री को विजन स्प्रिंग संस्थान ने सौंपे 150 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

चिकित्सा मंत्री को विजन स्प्रिंग संस्थान ने सौंपे 150 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा को उनके राजकीय आवास पर विजन स्प्रिंग संस्थान (NGO) की ओर से 10 लीटर प्रति मिनट की क्षमता वाले 150 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेंट किए गए।

चिकित्सा मंत्री ने कहा कि महामारी के दौर में विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई है। उन्होंने कहा कि संस्थाओं का सहयोग अन्य लोगों को भी सहयोग के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने संस्थाओं से आगे भी इसी तरह मदद करने की अपील की है।

इस अवसर पर निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ केके शर्मा, विजन स्प्रिंग संस्थान के कंट्री हैड अंशु तनेजा, डायरेक्टर प्रोग्राम राजन कुमार, मैनेजर गवर्मेंट परमेश शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *