जयपुर। यूपी के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा अपने चार दिवसीय दौरे पर रविवार शाम जयपुर पहुंचे। जहां उनकी सांगानेर एयरपोर्ट पर जयपुर सांसद तथा विफा के राष्ट्रीय संरक्षक रामचरण बोहरा, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय महामंत्री पवन पारीक, जयपुर जोन के प्रदेश सचिव सुशील पीरनगर, युवा प्रदेशाध्यक्ष पवन शर्मा “नटराज”, उपाध्यक्ष पल्लवी शर्मा, अनिल शर्मा , हितेश शर्मा , शिव भारद्वाज व शैलेश शर्मा आदि ने स्वागत कर अगवानी की। यूपी डिप्टी चीफ मिनिस्टर एयरपोर्ट से सीधे सालासर बालाजी के दर्शनार्थ प्रस्थान कर गए। उनका कल खाटू में बाबा श्याम के दर्शनों के बाद जयपुर लौटने का कार्यक्रम हैं। शर्मा दो दिन जयपुर में ही विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद 9 मार्च की सुबह लखनऊ लौट जाएंगे।
विप्र फाउंडेशन ने यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का किया स्वागत
