विप्र फाउंडेशन ने जमवारामगढ़ में महिला के सिर, पैर काट डालने पर जताया गहरा आक्रोश

विप्र फाउंडेशन ने जमवारामगढ़ में महिला के सिर,पैर काट डालने पर जताया गहरा आक्रोश

जयपुर। विप्र फाउंडेशन जोन-1 ने जमवारामगढ़ तहसील के गांव खतेहपुरा में हुए गीतादेवी लोमहर्षक हत्याकांड पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से राज्य में बढ़ते अपराधों पर तत्काल प्रभाव से अंकुश लगाने के लिए कड़े कदम उठाने को कहा है। साथ ही खतेहपुरा महिला हत्याकांड के अपराधियो की तत्काल गिरफ्तारी कर कड़ी से कड़ी सजा तथा परिजनों को आर्थिक मुआवजे के साथ परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग की है।

विप्र फाउंडेशन ने जमवारामगढ़ में महिला के सिर,पैर काट डालने पर जताया गहरा आक्रोश

विप्र फाउंडेशन जोन-1 के प्रदेशाध्यक्ष राजेश कर्नल के आह्वान पर संगठन के पदाधिकारियों का एक दल आज प्रातः खतेहपुरा चावंडिया पहुँचा तथा पुलिस प्रशासन को चेताया कि आए दिन हो रही घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा तो समाज को बड़े आंदोलन पर मजबूर होना पड़ेगा।

कर्नल के साथ खतेहपुरा गए फाउंडेशन के पदाधिकारियों में जोन-1 युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष पार्षद पवन शर्मा नटराज, जयपुर उत्तर देहात जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा,प्रदेश सचिव अजीत गौड़, प्यारे लाल शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, अरुण शर्मा, मुकुंद शर्मा, आईटी सेल के सह संयोजक रोशन शर्मा, पार्षद रामप्रसाद शर्मा, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष अनिल दीप शर्मा,लोकेश भारद्वाज मोहनपुरा वाले, मुन्ना पंडित, प्रदेश युवा मंत्री विष्णु शर्मा, हेरिटेज युवा उपाध्यक्ष कमल शर्मा, जयपुर जिला हेरिटेज महामंत्री श्रीकिशन शर्मा एडवोकेट, पप्पू जी दुधली, विष्णु रावरी, मुकेश रावरी, एडवोकेट कृष्ण शर्मा, प्रदीप बस्सी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *