Headlines

अमानीशाह नाले में गिरी बेकाबू कार, पुलिस खोज रही है चालक को

अमानीशाह नाले में गिरी बेकाबू कार, पुलिस खोज रही है चालक को

जयपुर : अंबाबाड़ी पुलिया झोटवाड़ा रोड पर तेज रफ्तार बेकाबू कार अमानीशाह नाले में गिर गई। यह हादसा गुरूवार देर रात को हुआ। इसके बाद शुक्रवार सुबह पुलिया से गुजरने वाले लोगों ने नाले के पानी में जलकुंभी के बीच कार को फंसा हुआ देखा। तब पुलिस को सूचना दी। इसके बाद विद्याधर नगर थाना पुलिस और सिविल डिफेंस की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।

कार को क्रेन की मदद से सिविल डिफेंस के जवानो ने नाले से बाहर लाया गया। लेकिन इसमें कोई भी सवारी नजर नहीं आई। पुलिस के मुताबिक नाले में गिरी कार के चारों गेट लॉक थे। पीछे का शीशा टूटा पड़ा था। इससे संभावना जताई जा रही है कि कार में मौजूद चालक या अन्य लोग शीशा तोड़कर बाहर आए और अपनी जान बचाई।

पुलिस ने कार के रजिस्ट्रेशन नंबरों को चेक किया तो कार जयपुर में भट्‌टाबस्ती का एड्रेस आया है। वहीं, उसमें लिखे मोबाइल नंबरों के आधार पर मानसरोवर का पता आ रहा है। ऐसे में कार किसकी थी। हादसे के वक्त कौन कार चला रहा था। इसका पता लगाने के लिए दोनों पतों पर पुलिस अधिकारियो को भेजा गया है।

अमानीशाह नाले में गिरी बेकाबू कार, पुलिस खोज रही है चालक को

प्रशासन कब लेगा पुलिया का सुधार
जिस अंबाबाड़ी पुलिया पर यह हादसा हुआ। यहां पहले भी कई हादसे हो चुके है। जिनमें बेकाबू गाड़ियां सड़क हादसे में नाले में गिर चुकी है। गनीमत रही है कि इन गाड़ियों में सवार लोगों में किसी की जान नहीं गई। इसके बावजूद प्रशासन ने कोई दीवार नहीं बनाई है। इससे वाहन चालकों की जान की जोखिम कम हो। हादसे के बाद गाड़ियां नाले में गिरने से बचें।

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को किसी बड़े हादसे व किसी जान जाने का इंतजार है। इस विद्याधर नगर व अंबाबाड़ी से पानीपेच, रेलवे स्टेशन, चांदपोल की तरफ आने वाले कई वाहन चालक इस अंबाबाड़ी पुलिया से गुजरते है। पिछले दिनों बारिश में भी पानी के तेज बहाव में कार फंस गई थी। वह नाले में गिरती। इससे पहले सिविल डिफेंस की टीम ने कार सवार पांच लोगों की जान बचा ली।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *