जयपुर : Hope and Beyond संस्था व कॉलेज के छात्रों द्वारा चलाये जा रहे नाहरगढ़ स्वच्छता अभियान में जहाँ वन विभाग को ज़िम्मेदारी से छात्रों का साथ देना चाहिए। वही वन विभाग के अधिकारी जिम्मेदारी से दूर भागते हुए नज़र आ रहे है। अभियान के तहत अभी तक कुल 5000 किलो से ज्यादा टूटे हुए शराब की बोतले ,प्लास्टिक कचरा इक्कठा किया है , वन विभाग ने जिम्मेदारी ली थी कि वो इस कचरे के निस्तारण का काम देखेगी पर जहाँ ये कचरा इक्कठा करके रखा गया। वहां उत्पातियों ने इसे ओर ज्यादा फैला दिया यह बात 2 सप्ताह बीत जाने के बाद भी वन विभाग के अधिकारियों ने वहां से कचरे को उठाकर सही जगह डालने का बीड़ा नही उठाया।
आज जब सफाई अभियान के लिए छात्र वहां एकत्रित हुए तो उन्हें इस बात का दुख हुआ और गोविन्द मलिंडा के नेतृत्व में उनकी पूरी टीम ने इक्कठा किया हुआ कचरा वन विभाग नाहरगढ़ की चौकी पर डालकर उनको जिम्मेदारी का एहसास कराया व इस जयपुर की धरोहर को बचाने में वन विभाग के सहयोग की अपील की।
