Headlines

कान में ईयरफोन के फटने से हुए तेज धमाके से युवक की जान गई

कान में ईयरफोन के फटने से हुए तेज धमाके से युवक कि जान गई

जयपुर : ब्लूटूथ ईयरफोन लगाकर युवक गाना सुन रहा था। अचानक ईयरफोन में से तेज आवाज आई और फट गया। कान से खून निकलने लगा। आनन-फानन युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हैरान करने वाला यह मामला जयपुर के चौमूं क्षेत्र का है। जयपुर के सीकर हाईवे पर उदयपुरिया गांव निवासी राकेश नागर (28) शुक्रवार दोपहर घर पर ही था। वह ब्लूटूथ ईयरफोन से ही फोन आने पर बात करता था। मनोरंजन के लिए गाना भी ईयरफोन से ही सुनता था। हादसे के समय भी राकेश ने कान में ईयरफोन लगा रखा था। अचानक ईयरफोन कान में ही फट गया।

ईयरफोन फटने के बाद राकेश के कानों से खून बहने लगा। परिजन उसे सिद्धि विनायक हॉस्पिटल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। इस पूरे मामले में अस्पताल के डॉक्टर एलएन रुंडला का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि मौत की वजह संभवत: कार्डियक अरेस्ट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *