जयपुर। कोतवाली थाना इलाके में दुकान संख्या 20-21 के बाहर फुटपाथ पर कपडे बेचने वाले किशन सिंधी से दस हजार रूपए मांगने के आरोप में भूषण अरोड़ा (37) निवासी आदर्श नगर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले कई दिनों से पीड़ित को परेशान कर रहा था। गुरुवार को भी उससे अभद्रता कर आरोपी ने रूपए की मांग की थी। इस पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी थाने पहुंचे थे। पुलिस ने आरोपी भूषण अरोड़ा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ शिकायत दर्ज की।
