Headlines

विप्र फाउंडेशन की सेंटर फॉर एक्सीलेंस स्थापना की सोच सराहनीय – डॉ. सीपी जोशी

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने विप्र फाउंडेशन की सेंटर फॉर एक्सीलेंस स्थापना की सोच को सहरानीय कदम बताते हुए कहा कि कोरोना की इस महामारी के दौर में अमेरिका जैसे शक्तिशाली राष्ट्र कुछ ना कर सके। सनातन संस्कृति सबको याद आई। सनातन संस्कृति से प्राप्त शिक्षा, पर्यावरण, आहार-विहार और आचार-विचार को देश-दुनिया में पुन:स्थापित करने की आवश्यकता है और ये कार्य सेंटर फॉर एक्सीलेंस के माध्यम से किया जा सकता हैं। हमारी संस्कृति और धार्मिक ग्रंथों में जो बहुत कुछ छुपा पड़ा हैं। इन सबको आईटी से जोड़कर शोध किया जाए तो ये सम्पूर्ण जगत के लिए कल्याणकारी साबित हो सकता हैं। पूरी दुनिया आज एक उम्मीद भरी नजर से हमारी तरफ देख रही है।

20d94368 ac02 4688 9965 7c08bc613fc0

डॉ. जोशी शुक्रवार को मानसरोवर स्थित विप्र फाउंडेशन के सेंटर फॅार एक्सीलेंस भूमि पूजन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। डॉ. जोशी ने विप्र फाउंडेशन की सर्वसमाज के प्रति सोच को भी सराहा। जयपुर के सांसद रामचरण बोहरा ने कहा कि वे इस केन्द्र के लिए सर्वश तैयार हैं। उन्होंने कौशल विकास के लिए अपने सांसद कोष से 46 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा भी की। सरकारी मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी ने ज्यादा से ज्यादा योगदान देने का भरोसा दिलाया तथा कहा कि वे एक परिवार के सदस्य की तरह संस्था से जुड़े हुए हैं।

db2e2265 0506 47d4 be6a 8867fe8c7b55

पूज्य संतश्री श्यामशरण देवाचार्यजी श्रीजी महाराज, सलेमाबाद के सानिध्य में हुए इस भूमि पूजन समारोह की पहली शिला महाराज श्री ने ही रखी। उन्होंने अपने आर्शीवचनों में सर्वे भवन्तु सुखेन: की सोच के साथ विप्र समाज के उत्थान हेतु कार्य करने के लिए विप्र फाउंडेशन को बधाई दी और कहा कि उन्हें भी इस आयोजन में आनन्द की अनुभूति हुई हैं। महाराजश्री ने वैदिक पीठ की स्थापना निम्बार्कचार्य श्रीजी महाराज केनाम से स्थापित करने की घोषणा भी की।

The thought of establishing the Center for Excellence of Vipra Foundation is commendable - Dr. CP Joshi

भूमि पूजन में संस्था के मुख्य सरंक्षक छत्तीसगढ़ रायपुर से कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर प्रसाद शर्मा, विप्र फाउंडेशन जोन-1 के अध्यक्ष राजेश कर्नल व उनकी धर्मपत्नी सुनीता शर्मा, जोन-1 ए के प्रदेशाध्यक्ष केके शर्मा उदयपुर,जोन-1बी के भंवर पुरोहित बीकानेर, जोन-1 सी अरविन्द व्यास जोधपुर तथा जोन-1 डी के वेदप्रकाश उपाध्याय करौली ने यजमान के रूप में पं. धीरज भारद्वाज के आचार्यात्व में शिला पूजन किया। इसी के साथ पूरा पांडाल भगवान परशुराम के जयकारों से गूंज उठा।

7a7a41a5 59ab 4472 82ab 0a748117ee3f

विप्र फाउंडेशन के इस भूमि पूजन समारोह में संरक्षक पशुपति नाथ शर्मा, मावली से विधायक धर्मनारायण जोशी, मसूदा से विधायक राकेश पारीक,महिला आयोग की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता शर्मा, पूर्व मंत्री बृज किशोर शर्मा, राजस्थान अधीनस्थ कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा, एडीजी लक्ष्मण गौड़, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा, आरएएस पंकज ओझा, डॉ. जीएल शर्मा पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जितेन्द्र श्रीमाली सहित समाज की कई हस्तियां उपस्थित थी। सभी ने विप्र फाउंडेशन के इस प्रकल्प की सराहना की तथा हरसंभव सहयोग का विश्वास दिलवाया।

The thought of establishing the Center for Excellence of Vipra Foundation is commendable - Dr. CP Joshi

भूमि पूजन समारोह में शामिल होने विप्र फाउंडेशन के देशभर से पदाधिकारी भी जयपुर आए। उनमें संस्था के संस्थापक संयोजक सुशील ओझा, राष्ट्रीय समन्वयक श्रीकिशन शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व विधायक शंकरलाल शर्मा व मुकेश दाधीच (जयपुर), एसएन श्रीमाली(मुम्बई), भरतराम तिवाड़ी(कोलकाता), जितेन्द्र भारद्वाज (दिल्ली), राष्ट्रीय महामंत्री सीए डॉ. सुनील शर्मा (मुम्बई) व पवन पारीक, महिला राष्ट्रीय प्रमुख चन्द्रकांता राजपुरोहित (दिल्ली), राष्ट्रीय सचिव विष्णु पाारीक, विनोद अमन सहित कई प्रांतों के प्रदेशाध्यक्ष भी भूमि पूजन समारोह में शामिल होने पहुंचे।

cc39f6b6 5650 4177 b6e4 469daa55a8ae

विप्र फाउंडेशन जोन-1 के महामंत्री सतीश शर्मा, योगेश शर्मा, अजय पारीक, कोषाध्यक्ष नरेंद्र हर्ष, सद्भावना समिति के अध्यक्ष मनोज पाण्डे, सचिव अजय गौड़ व सुशील शर्मा, अंशुमन शास्त्री, सुनील सुशीला शर्मा, आशीष गौतम, जयपुर के जिलाध्यक्ष शिवमोहन शर्मा, नवीन तिवाड़ी, नाथूलाल शर्मा, रतनलाल शर्मा, विप्र युवा के प्रदेशाध्यक्ष पवन शर्मा नटराज व इनकी टीम ने मोर्चा संभाल रखा था। राजस्थान के भी सभी जिलो से प्रतिनिधि समारोह में मौजूद थे। समारोह का संचालन जयपुर जोन के महामंत्री सतीश शर्मा ने किया।

विप्र फाउंडेशन राजस्थान ज़ोन-1 के अध्यक्ष राजेश कर्नल ने बताया कि सनातन संस्कृति एवं अध्यात्म के साथ ही आधुनिक सोच और तकनीक के साथ तैयार होने वाले विप्र फाउंडेशन के इस छह मंजिला सेंटर फॉर एक्सीलेंस भवन में कन्या छात्रावास, प्रतियोगी परीक्षा की कोचिंग, कौशल विकास, वैदिक शोध, अतिथि गृह, सभागार आदि सुविधाएं मौजूद होंगी। सबसे खास बात ये रहेगी कि इसमें सभी को जोडऩे का प्रयास किया जा रहा है ताकि सभी को यह सुखद अनुभूति हो कि ये भवन मेरे समाज का और मेरा अपना हैं। उन्होंने इस अवसर पर विप्रजनों की ओर से सहयोग की घोषणा से अवगत करवाते हुए कहा कि जिस तरह का उत्साह समाज में है उसे देखते हुए वे कह सकते है कि दिसम्बर 2022 तक समय पर भवन बनकर तैयार हो समस्त गतिविधियां संचालित होना शुरू हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *