जयपुर : शुक्रवार को जयपुर स्थित राजभवन में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की और पंचायती राज चुनाव में जोधपुर जिले की पीपाड़ पंचायत समिति में उपखण्ड अधिकारी द्वारा सीएम गहलोत के इशारे पर रालोपा उम्मीदवारों के गलत रूप से रद्द किए गए नामांकन के मामले में ज्ञापन देकर उक्त पंचायत समिति की चुनाव प्रक्रिया वापिस करवाने व उपखण्ड अधिकारी को बर्खास्त करने की मांग की।
सांसद ने कहा कि सत्ता धारी दल के इशारे पर चुनाव जैसी प्रक्रिया में निष्पक्षता नही बरती गई और पुरे मामले में भारी भ्रष्टाचार हुआ है जो लोकतांत्रिक व्यवस्था की हत्या है। इस अवसर पर आरएलपी से खींवसर विधायक नारायण बेनीवाल, मेड़ता विधायक इंदिरा देवी बावरी,रालोपा के प्रदेश महामंत्री व पूर्व विधायक रामस्वरूप कसाना व रालोपा के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणदीप सिंह चौधरी भी मौजूद रहे।
यह चर्चा भी की
इस अवसर पर सांसद हनुमान बेनीवाल ने राज्यपाल मिश्र से राजस्थान में बिगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ती बेरोजगारी तथा राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार के साथ केंद्र द्वारा लाए गए। किसान विरोधी कानूनों व जनहित से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
यह भी कहा सांसद बेनीवाल ने जारी प्रेस बयानों में कहा कि जिस तरह लोकतंत्र की धज्जिया सीएम के गृह जिले में उड़ाई गई उस पूरे प्रकरण को लेकर राज्यपाल को अवगत करवाया है और विधिक राय भी ली जा रही है। उन्होंने कहा रालोपा प्रदेश में मजबूत तीसरे विकल्प के रूप में जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रही है और मजबूती से चुनाव लड़ रही है।

