Headlines

RAS परीक्षार्थियों का दिनदहाड़े माल ले उड़े चोर

जयपुर: राजधानी जयपुर में चोर बेखौफ होकर चोरी और लूट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ऐसी ही घटना शहर के गांधीनगर में सामने आई। जहां RAS भर्ती परीक्षा देने आई छात्राओं की स्कूटी से दिनदहाड़े चोरो ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

शहर के गांधीनगर सरकारी स्कूल पर परीक्षा देने पहुंची राधिका ने बताया कि पुलिस की मौजूदगी की वजह से सेंटर के बाहर गाड़ी खड़ी की थी। गाइडलाइन की वजह से केंद्र में मोबाइल फोन, पर्स और ज्वेलरी नहीं ले जा सकी थी। ऐसे में उसने अपनी स्कूटी की डिग्गी में ही मोबाइल, पर्स और ज्वेलरी को रखा था। लेकिन जब परीक्षा देकर बाहर आई तब स्कूटी की डिग्गी टूटी हुई थी, और सारा सामान चोरी हो चुका था। जिसकी वजह से अब घर वालों से संपर्क भी नहीं हो पा रहा है।

वहीं RAS भर्ती परीक्षा देने पहुंची छात्र अनीता ने कहा कि परीक्षा केंद्र में मोबाइल और कई जरूरी दस्तावेज ले जाने की अनुमति नहीं थी। जिसकी वजह से मैंने अपनी गाड़ी की डिग्गी में ही सब सामान रख मुझे पता रखा था। लेकिन जब मैं परीक्षा देकर बाहर लौटी, तो मेरी गाड़ी कि डिग्गी टूटी हुई थी। ऐसी ही घटना मेरे साथ कुछ अन्य छात्राओं के साथ भी हुई है। जबकि RAS भर्ती परीक्षा केंद्र होने के बावजूद पुलिस प्रशासन का कोई भी नुमाइंदा यहां मौजूद नहीं है। जिसकी वजह से अब हमें हमारे ही सामान के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *