जयपुर: राजधानी जयपुर के विद्याधर नगर में सेंट्रल स्पाइन के सामने सड़क पर खड़ी कार में भड़क उठी आग और चंद मिंटो में कार आग में खाक हो गयी। बैंक में काम निपटाकर बाहर आया ड्राइवर जब तक कुछ समझ पाता। इससे पहले ही आग की तेज लपटें उठने लगी। चंद मिनटों में कार को पूरी तरह से चपेट में ले लिया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंचती, इसके पहले ही कार पूरी तरह से जल गई।
जानकारी के अनुसार घटना विद्याधर नगर इलाके में सेंट्रल स्पाइन के सामने हुई। कार चालक गौरीशंकर कार की सर्विस करवाकर आया था। वह घर लौट रहा था। तभी सेंट्रल स्पाइन के सामने कार खड़ी कर बैंक में जरूरी काम से चला गया। विधाधर नगर पुलिस के मुताबिक कुछ देर बाद गौरीशंकर बैंक से बाहर आया तब कार के बोनट में चिंगारी निकलती दिखी। चिंगारियों के साथ धुआं निकल रहा था। वह कार के पास पहुंचा। बोनट खोलने लगा। तब तक कार में आग लग गई।

यह देखकर गौरीशंकर दूर हो गया। कार को जलते देखकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर विश्वकर्मा फायर स्टेशन से एक दमकल मौके पर पहुंची। इससे पहले कार पूरी तरह से जल गई। दमकलकर्मियों ने करीब पंद्रह मिनट में आग पर काबू पा लिया। इस बीच घटना का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।
