जयपुर। विप्र फाउंडेशन जयपुर जिला देहात (दक्षिण) अध्यक्ष नाथूलाल शर्मा एडवोकेट ने विप्र फाउंडेशन जॉन 1 प्रदेश अध्यक्ष राजेश कर्नल एडवोकेट की अनुशंसा के बाद अपनी जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी।
विप्र फाउंडेशन जयपुर जिला देहात (दक्षिण) के अध्यक्ष नाथूलाल शर्मा एडवोकेट ने बताया कि घोषित देहात कार्यकारिणी में 10 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री,10 सचिव व 9 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं इस प्रकार कुल 25 सदस्य कार्यकारिणी की घोषणा की गई है।
इसमें बीपी शर्मा, बाबूलाल शर्मा चाकसू, पवन जोशी बस्सी, जुगल शर्मा कोटखावदा, राजनारायण शर्मा दूदू, ओमप्रकाश शर्मा कोटखावदा, राधाकिशन शर्मा चाकसू, केदार शर्मा श्रीरामपुरा फागी, सियाराम शर्मा, विशम्भर पंचौली तुंगा को उपाध्यक्ष तथा सुनील जोशी एडवोकेट फागी, हरिमोहन शर्मा बस्सी को महामंत्री बनाया गया हैं। इसी प्रकार रामनरेश शर्मा एडवोकेट बस्सी, प्रेम कुमार शर्मा एडवोकेट चाकसू, आर पी शर्मा एडवोकेट, सूर्य प्रकाश शर्मा, बिरदीचंद शर्मा, श्रवणलाल शर्मा, रामेश्वर प्रसाद शर्मा, श्योजीराम शर्मा को मंत्री बनाया गया हैं।
नवनिर्वाचित महामंत्री हरिमोहन शर्मा ने बताया कि अतिशीघ्र देहात कार्यकारिणी विप्र फाउंडेशन की योजनाएं, शिक्षा प्रकल्प की जानकारी जन जन तक पहुंचाएगी इसके लिए वह अति शीघ्र तहसील इकाइयों का गठन करने जा रही है।
