जयपुर। लघु एवं मध्यम समाचार पत्र एसोसिएशन के तत्वावधान में 5 जून को राज्य स्तरीय पत्रकार सम्मेलन आयोजित होगा। सम्मेलन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मुख्य अतिथि होंगे। सम्मेलन का आयोजन दुर्गापुरा स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र के सभागार में सुबह 10 बजे से होगा।
एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेश गोयल ने बताया कि सम्मेलन में जयपुर एवं प्रदेश के सभी जिलों के लघु एवं मध्यम समाचार पत्रों के संपादक तथा पत्रकार भाग लेंगे। सम्मेलन में समाचार पत्रों एवं पत्रकारों के समक्ष आ रही समस्याओं पर विचार विमर्श होगा तथा मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा।
