Headlines

प्रदेश कांग्रेस सचिव भी बोले शादी-विवाह में छूट दी जाए

State Congress Secretary also said that there should be relaxation in marriage | प्रदेश कांग्रेस सचिव भी बोले शादी-विवाह में छूट दी जाए

जयपुर। पीसीसी सचिव जसवंत गुर्जर ने मुख्यमंत्री से मांग की कि जल्दी ही वैवाहिक कार्यक्रर्मो पर लगी रोक को भी हटाया जाए क्योंकि अभी सरकार के संगठन या नेताओ के निजी कार्यक्रम हो रहे है चुनाव भी हो रहे है तो हमे उस वर्ग का भी सोचना चाहिए जो वैवाहिक आयोजनों से जुड़े हुए है। साथ ही सरकार एक साथ छूट देंगी तो हर व्यवस्था महंगी होंगी। अतः सामाजिक सोच के हित के मध्यनजर हमे इनके लिए भी विचार करना चाहिए।

इस प्रकार के आयोजनों से कई वर्ग के लोग जुड़े होते है जो अभी बेरोजगारी के हालत में है अतः कोरोना के मध्यनजर इस वर्ग के लिए भी कुछ मापदंड तय कर इनके लिए सरकार अलग आदेंश जारी करे। जिस से केटरिंग, बेंड वादन, हलवाई, गार्डन, आदि से जुड़े व्यापारियों व उनके कामगारों को रोजगार मिल सके मध्यम वर्ग के लोगो पर अतिरिक्त वितीय भार भी एक साथ नही पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *