Headlines

मोबाइल व्यवसायियों ने किया विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

मोबाइल व्यवसायियों ने किया विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

जयपुर। ऑल इंडिया मोबाइल रिटेल एसोसिएशन के तत्वावधान में आज विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन वेदना आश्रम संतोकबा दुर्लभजी हॉस्पिटल मैं सांसद रामचरण बोहरा के आतिथ्य में संपन्न हुआ। शिविर में 251 मोबाइल व्यवसायियों ने रक्तदान किया।

शिविर में सद्भावना परिवार के अध्यक्ष मनोज पांडे, मोबाइल एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव नवनीत पाठक, राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सुनील गुप्ता, एस मोदी, करण तवर सहित सभी रक्त दाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

मोबाइल व्यवसायियों ने किया विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

सांसद रामचरण बोहरा ने रक्त दाताओं को उत्साह वर्धन करते हुए रक्तदान महादान कहां एवं रक्त दाताओं का आभार व्यक्त किया। मोबाइल एसोसिएशन का जितेंद्र जोशी, अरुण माहेश्वरी, मनीष जैन, अनंत राम और राजेश परनामी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं रक्तदाता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *