जयपुर: प्रन्द्रहवी राजस्थान विधान सभा के सप्तम्र सत्र का अधिवेशन 09 फरवरी को आहूत किया गया है। शुक्रवार को विधान सभा अध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी ने सदन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
डॉ. जोशी ने विधान सभा सचिव श्री महावीर प्रसाद शर्मा सहित विधान सभा के अधिकारियों को सदन के सुचारू संचालन के लिए व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के निर्देश दिये।
डॉ. जोशी ने कोविड गाइडलाइन की पालना के निर्देश भी दिये ।
डॉ. जोशी ने सदन की सभी लॉबी और गैलरियों का भी निरीक्षण किया। सभी जगह आवश्यक व्यवस्थाओं के निर्देश विधान सभा अध्यक्ष ने दिये।
विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया
